ऋषिकेश त्रिवेदी////कलेक्टर अवनीश शरण की बिटिया ने 39वां चक्रधर समारोह के नौवे दिन आज सांस्कृतिक संध्या में बिलासपुर की वेदिका शरण ने मंच पर भावभंगिमाओं मुद्राओ के साथ आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। रामलीला मैदान में आयोजित चक्रधर समारोह में आज कथक में वेदिका की सुंदर प्रस्तुति ने दर्शकों को आनंदित किया। उन्होंने संगीत की धुन में अपनी कलात्मक नृत्य की अभिनव प्रस्तुति दी। 10 साल की सुश्री वेदिका शरण 6 वर्ष की आयु से कथक नृत्य में निपुण है। इनकी गुरु शुश्री अंजली ठाकुर ( लखनऊ घराना) है।गौरतलब है कि वेदिका शरण बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण की बिटिया हैं वेदिका ने बताया कि चक्रधर समारोह को लेकर वो बहुत पहले से तैयारी कर रही हैं,साथ ही रोमांचित भी हैं,उन्होंने बताया कि माता पिता की इच्छा के अनुरूप वो मात्र 6 वर्ष की आयु में ही नृत्य सीखना प्रारंभ कर दिया था वहीं यह सिलसिला आगे भी जारी रहने की बात कही https://charkhanews.in/wp-content/uploads/2024/09/VID-20240916-WA0010.mp4 Post navigation उप मुख्यमंत्री ने ली पुलिस विभाग की बैठक,गंभीर व अनसुलझे मामलों को सुलझाने दिए निर्देश,कहा नशे के कारोबार सहित सट्टा जुआ और गुंडागर्दी पर अंकुश लगाने पर दें जोर फर्जी किसान अब नहीं बेच पाएंगे धान,डिजिटल क्रॉप सर्वे से पता चल जाएगी असलियत,खेत में धान लगा है या कुछ और,फर्जी पंजीयन में लगेगा अंकुश,कालोनाइजरों के खाली पड़े खेतों का भी हो जाता था धान बेचने पंजीयन