ऋषिकेश त्रिवेदी///जांजगीर-चाम्पा के जैजैपुर क्षेत्र के कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू जेल भेजे गए हैं। धोखाधड़ी केस में कोर्ट ने उन्हें 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड में भेजा है। किसानों के साथ धोखाधड़ी के आरोप में सीजेएम कोर्ट जांजगीर-चांपा ने जैजैपुर के कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को जेल भेज दिया है। विधायक पर किसानों के साथ धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने चारसौबीसी सहित अन्य धाराओं पर FIR दर्ज किया है। बता दें कि पुलिस ने बीते दो महीने पहले पीड़ित किसानों की शिकायत पर धोखाधड़ी सहित अन्य मामले में अपराध दर्ज किया था।मिली जानकारी के मुताबिक, धोखाधड़ी केस में कार्रवाई करते हुए विधायक बालेश्वर साहू को जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया था। धोखाधड़ी और गबन के मामले में जिला न्यायालय में किया गया था पेश। विधायक जैजेपुर विधायक बालेश्वर साहू को जिला जेल जांजगीर में दाखिल किए गए हैं। कोर्ट ने उन्हें 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड में भेजा है। Post navigation हाईकोर्ट ने जनहित याचिका शुल्क को यथावत रखा,कोरबा के याचिकाकर्ता की मांग पर शुल्क में नहीं हुई कमी,करोड़ों के डीएमएफ फंड हेराफेरी की होगी सुनवाई प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर की हत्या,खेत के कीचड़ में धंसा दिया शव,कुछ ही घंटे में पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार