भाजपा नेता दो एकड़ में कर रहा था अफ़ीम की खेती,शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस नेता जी भी हुआ पार्टी से बाहर

ऋषिकेश त्रिवेदी////मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता विनायक ताम्रकार का लगभग डेढ़ सौ एकड़ का फार्म हाउस है। यह भाजपा के किसान मोर्चा से जुड़ा हुआ है। इसके 9 एकड़ में वे मक्के की खेती कर रहे है। दुर्ग जिले के संपदा झिंझरी गांव में मक्के की खेती के बीच में डेढ़ एकड़ से अधिक जमीन पर अवैध अफीम की खेती की जा रही है। मामले का खुलासा होते ही हड़कंप मच गया है। बड़ी संख्या में लोग उनके फार्म हाउस में अफ़ीम की खेती देखने के लिए घुस रहे है। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो झूमाझटकी मच गई। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पिछले दिनों फार्म हाउस छापा मारकर आरोपी नेता को हिरासत में ले लिया है। हड़कंप मचने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दलबल के साथ उनके फार्म हाउस पहुंच गए और उन्होंने भी अफ़ीम की खेती की अपनी आंखों से देखा। भूपेश बघेल का आरोप है कि भाजपा नेता का फार्महाउस करीब 150 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें चारागाह की भूमि भी शामिल है। आरोपी भाजपा नेता का सांसद, विधायक और कलेक्टर के साथ उठना बैठना है जिसके चलते प्रशासन की कार्रवाई नहीं हो रही है। बघेल ने आगे कहा कि पहले नशा पंजाब और अन्य राज्यों से सप्लाई होता था, लेकिन अब दुर्ग जिले में ही अफीम की खेती शुरू हो गई है और इसकी नेटवर्क कितनी फैली है, इसकी जांच होनी चाहिए है।उधर भारतीय जनता पार्टी ने भी पार्टी से निकाल बाहर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *