ऋषिकेश त्रिवेदी////हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत में सफर कर रही दो युवतियों के बैग से 24 किलो गांजा बरामद होने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने बड़ा खुलासा किया है। ओडिशा के केसिंगा से गांजा खरीदकर बिलासपुर लाने की इस साजिश में शामिल दोनों युवतियों को संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया, जबकि इस पूरे नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड राजू दत्ता ट्रेन से ही फरार हो गया। उसकी तलाश में टीम लगातार दबिश दे रही है।ट्रेन में सर्च ऑपरेशन, बैग से निकली 24 किलो की खेपएनसीबी को पुख्ता सूचना मिली थी कि केसिंगा से गांजे की बड़ी खेप वंदेभारत ट्रेन के जरिए बिलासपुर लाई जा रही है। सूचना मिलते ही एनसीबी, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ट्रेन में सर्च अभियान चलाया।जांच के दौरान दो युवतियां संदिग्ध हालत में मिलीं। तलाशी लेने पर उनके बैग से कुल 24 किलो गांजा बरामद हुआ। मौके पर ही दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।गिरफ्तार युवतियों की पहचाननीलम राठौर (23), पिता – श्याम राठौररीना वर्मा (21), पिता – स्व. ओमप्रकाशदोनों बिलासपुर के तिफरा यदुनंदन नगर क्षेत्र की निवासी बताई जा रही हैं।मास्टरमाइंड ‘राजू दत्ता’ फरारपूछताछ में सामने आया कि इस पूरी खेप के पीछे राजू दत्ता नाम का व्यक्ति मुख्य भूमिका में था। कार्रवाई के दौरान वह ट्रेन से ही फरार हो गया। एजेंसियां उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।केस–1: वंदेभारत ड्रग्स ट्रांसपोर्ट नेटवर्कएजेंसी: एनसीबी, जीआरपी, आरपीएफ संयुक्त कार्रवाईरूट: केसिंगा (ओडिशा) → बिलासपुरजब्ती: 24 किलो गांजाआरोपी: 2 युवतियां गिरफ्तार, 1 फरारस्थिति: पूछताछ जारी, नेटवर्क खंगाला जा रहा Post navigation रिश्व्त लेते विद्युत विभाग के अधिकारी पकड़ाए, एसीबी की टीम ने शिकायत पर की करवाई,ट्रांसफार्मर लगाने अफसरों ने की थी घूस की मांग प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर के रोप वे टूटने से एक की मौत सत्रह लोग हुए घायल,मौके पर पहुंचा प्रशासन,बचाव कार्य में जुटे आस पास के लोग,कलकत्ता की कंपनी देख रही है रोप वे मेंटेनेंस का काम