ऋषिकेश त्रिवेदी//////बिलासपुर में इन दिनों दो दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योगा टीचर इंदौर की अल्पना पांडेय शिरकत करेंगी चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेज बिलासपुर के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ो लोग योगासन की बारीकियां को सीखेंगे आयोजित इस कार्यक्रम में इंदौर की अल्पना पांडेय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हो रही है। गौरतलब है कि अल्पना पांडेय बिलासपुर की ही बेटी है उनके विवाह के बाद ससुराल इंदौर में वह निवास करती हैं।छात्र जीवन से ही योगासन की ओर विशेष रुचि रखने वाली अल्पना पांडेय देश-विदेश में लोगों को योगासन की बारीकियो से अवगत करा चुकी है उन्हें इस सेवा के लिए कई मैडल और पुरस्कार मिल चुका है, इससे पहले भी वह बिलासपुर में दर्जनों  शिविरों में जाकर लोगों को प्रशिक्षित कर चुकी हैं।फिलहाल योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में किरण पाल सिंह ,प्रमोद तिवारी भी अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बीते एक महीने से इस कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है इसी क्रम में इंदौर की योगा टीचर अल्पना पांडेय से संपर्क किया गया तो वो अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच दो दिन का समय बिलासपुर को देने तैयार हो गई।क्योंकि वो अगले हफ्ते ही मलेशिया जाने का कमिटमेंट कर चुकी हैं लेकिन बिलासपुर वासियों की आग्रह को नकार नहीं सकी और वो बिलासपुर आ चुकी हैं।बहरहाल शनिवार और रविवार को शहरवासी योग के गुर सीखेंगे साथ ही विभिन्न बीमारियों से राहत कैसे मिलेगी वो भी योगासन से इसकी भी जानकारी एकत्रित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed