ऋषिकेश त्रिवेदी////गोकने नाले के आसपास बेजा कब्जा कर निर्माण कर लिया गया था,जिसकी शिकायत के बाद प्रशासनिक तौर पर कारवाई कर कब्जा हटाने कवायद प्रारंभ की गई। विनायक प्लाजा निर्माण कार्य के समय से ही विवादों में है। दस्तावेजी जानकारी के अनुसार प्लाजा मालिक ने सड़क की तरफ सरकारी और पीडब्लूडी की जमीन पर निर्माण किया है। इसके अलावा ग्रीन बेल्ट का उल्लंघन करते हुए गोकने नाला के बहुत बड़े हिस्से पर कब्जा कर निर्माण किया है।नाला पर बनाए गए निर्माण पर कारवाई करते हुए कब्जा हटाया । करीब 30 मीटर छोड़कर दीवार बनाए जाने का निर्देश दिया था। तत्कालीन समय निर्माण हटाए जाने के बाद विनायक प्लाजा प्रबंधक ने दुबारा नाला पर कब्जा कर दीवार बना दिया। जिसके चलते गोकने नाला की चौड़ाई घट गयी। पानी का बहाव रूकने लगा।

मामले में लगातार शिकायत के बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने अतिक्रमण अभियान चलाकर अवैध कब्जा हटाने का आदेश जारी किया। इसी क्रम में कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार सकरी ने कई बार नोटिस भी जारी किया। मामले में विनायक प्लाजा ने भी आवेदन किया। लेकिन अवैध कब्जा पाए जाने पर प्रशासन ने आवेदन को खारिज कर दिया। साथ ही नोटिस जारी कर स्वेच्छा से कब्जा हटाने को कहा।

इसी क्रम में कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश पर निगम प्रशासन ने नोटिस जारी कर सात जुलाई को अतिक्रमण हटाने टीम को रवाना किया। इसके पहले पुलिस प्रशासन को आवेदन कर बल भी मांगा।आज सुबह निगम और राजस्व अमला बुलडोजर के साथ सुरक्षा के बीच सकरी स्थित गोकने नाला पर बनाए गए प्लाजा पहुंचा। इसके साथ ही गोकने नाला पर अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया। मौके पर लोगों का हुजुम लगा है। निगम के तीन बुलडोजर बिना रोक टोक अपना काम कर रहे हैं।

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

कार्रवाई पर कलेक्टर अवनीश शरण ने बताया कि प्राकृतिक बनावट से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। लगातार शिकायत के बाद गोकने नाला को नापा जोखा गया। अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन की तरफ से कई बार पत्र भेजा गया । निगम प्रशासन ने आज अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया है।

कलेक्टर ने कहा कि गोकने नाला पर किए गए किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। अभियान चलाकर ग्रीन बेल्ट पर किए गए कब्जे को हटाया जाएगा। इसी प्रकार नाला के बहाव से छेड़छाड़ करने वालों पर भी एक्शन लिया जाएगा। अमेरी में नाला के बहाव को सीधा करने वालों पर भी एक्शन लिया जाएगा। अभियान चलाकर गोकने नाला का सर्वेक्षण भी कराएंगे। इसके अलावा अन्य अतिक्रमण पर भी कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed