ऋषिकेश त्रिवेदी //// जिले में आज 14,900 क्विंटल धान की खरीदी की गई। विभिन्न खरीदी केंद्रों पर 285 किसानों से यह खरीदी की गई है। इसे मिलकर पिछले तीन खरीदी दिवसों में 41 हजार क्विंटल से ज्यादा की खरीदी की जा चुकी है। अब तक 800 किसानों ने धान बेचा है। खरीदी के साथ साथ भुगतान भी लगातार किया जा रहा है। बिना कोई दिक्कत के आसानी से धान बेचने की व्यवस्था से किसानों में खुशी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से किसानों से धान खरीदा जा रहा है। कृषक उन्नति योजना की राशि मिलाकर उनसे 3100 प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। फिलहाल उन्हें समर्थन मूल्य मिल रहा है। अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। Post navigation सूर्यघर योजना से बिजली बिल हो सकता है शून्य,78 हजार तक की छूट का लाभ लेंगे उपभोक्ता,कलेक्टर ने दिखाई सूर्यघर रथ को हरी झंडी बीच बाजार हो गई साढ़े तीन लाख रुपए और सोने के कंगन की झपट्टामारी,शासकीय कर्मचारी सदर बाजार आया था खरीददारी करने, झपट्टा मार कर गोलबाजार की भीड़ को चीरते हुए भागे लुटेरे