ऋषिकेश त्रिवेदी////वन विभाग के अफसरों को भनक तक नहीं लगी और एक बाघ ने गांव पहुंच कर किसान पर हमला भी कर दिया ।छत्तीसगढ़ के तखतपुर विकासखंड में टाइगर के हमले में एक किसान बुरी तरह से घायल हो गया। घायल सुबह सुबह खेत मे पानी डालने गया था। इस दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायल को तखतपुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे सिम्स रिफर किया गया वहीं बाघ के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कठमुण्डा निवासी किसान शिवकुमार जायसवाल (47) पिता जनक जायसवाल गांव के राजू सिंह ठाकुर के कठमुण्डा के तुरतुरिया खार स्थित प्लांट को अधिया लेकर खेती-बाड़ी का काम करता है वहीं आज सुबह करीब 6 बजे रबी फसल में ट्यूबवेल चालू कर पानी डालने के लिए खेत की ओर जा रहा था तभी पुलिया के दोन्द में छिपे बाघ के दहाड़ने की आवाज आई और पलट कर देखा तो बाघ ने अचानक से हमला कर दिया , वहीं जोर जोर से चिल्लाने और डंडा घुमाने के बाद शेर रास्ता बदल दिया उसके बाद किसी तरह किसान भाग कर खेत से बस्ती पहुंचा, किसान गंभीर रूप से घायल हो गया उसके पैर, हाथ, और सिर मे गंभीर चोंट आयी जिसे ग्रामीणों की मदद से तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया वहीँ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर पदस्थ डॉ शैलेंद्र शुक्ला ने टाइगर बाइट की पुष्टि की है वही सूचना पर वन विभाग एवं पुलिस विभाग के टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। Post navigation घुटकु के शराब कोचिया के अवैध निर्माण को प्रशासन ने ढहाया,कलेक्टर के निर्देश पर हुई कारवाई,शराब बिक्री से आस पास का बिगड़ता था माहौल,ग्रामीणों में खुशी की लहर आगजनी की घटना से नब्बे लाख का सामान जलकर हुआ राख,मौके पर देर से पहुंची फायर ब्रिगेट टीम ने आग पर पाया काबू,ग्रामीणों की मदद से कुछ सामनों को सुरक्षित बचा पाने में सफल हुए पीड़ीत