ऋषिकेश त्रिवेदी///सकरी थाना अंतर्गत ग्राम लोखंडी में एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौत हो गई। घटना सकरी थाना अंतर्गत लोखंडी रेलवे ट्रैक पर हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। बताया जा रहा है अभी मृतक की पहचान नहीं हुई है। उस्लापुर, घुटकू के बिच लोखंडी रेलवे ट्रैक पर बैठा था। तभी सामने से आ रही मेमू लोकल सवारी ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की कोई पहचान नहीं हुई है। सकरी थाना के पुलिस जांच में जुट गई।रेलवे के बार-बार सावधान और जागरूक करने के बाद भी लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पर आकर बैठे रहते है। ऐसे में आए दिन हादसे होते हैं।उस्लापुर गैंगमेन के मुताबिक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जायेगा।फिलहाल सोशल मीडिया के अलावा अन्य संसाधनों से शिनाख्ति की कोशिश की जा रही है। Post navigation घूटकू के पास रेलवे पटरी पर बैठे व्यक्ति से टकराई मेमू स्पेशल,मौके पर ही हुई मौत,फोटो भेजकर आसपास के गांव वालों से मृतक की ली जा रही जानकारी शिवटिकारी में शिवनाथ नदी में मिली अज्ञात महिला की लाश, हांथ में बने टैटू से की जा रही परिजनों की खोज, मोबाइल नंबर जारी कर पुलिस ने की जनसहयोग की अपील