ऋषिकेश त्रिवेदी ////सरकारी लापरवाही से कई परिवारों की खुशियों को संकट में डाल दिया है। मंगलवार, 10 फरवरी को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे जोड़ों से भरी एक बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस घटना ने प्रशासन के सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।यह हादसा पोड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नागपुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बस जनकपुर से रतनपुर स्थित महामाया मंदिर जा रही थी। बस में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के 54 जोड़े (दूल्हा-दुल्हन) सवार थे। चश्मदीदों के मुताबिक बस की रफ्तार काफी अधिक थी। अनियंत्रित होकर नीचे गढ्ढे में जा गिरी जिससे कई यात्री बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद चीख पुकार मची,आसपास के निवासियों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेज कर उपचार शुरू कराया है।सूत्रों की माने तो जिन्हें अधिक चोट पहुंची है उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। Post navigation रिश्व्त लेते रंगे हांथ नायब तहसील और पटवारी पकड़ाए, एसीबी की टीम ने की कार्रवाई,चोरभट्ठी के प्रभारी की शिकायत पर पहुंची टीम कट्टे की नोक पर ज्वेलर्स से हुई लूट की वारदात,सोने चांदी के जेवरात सहित कार भी लूट कर ले गए लुटेरे, सूचना मिलते ही पुलिस की पूरी टीम सघन जांच में जुटी