ऋषिकेश त्रिवेदी ////छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के राजकिशोर नगर टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर गुरुवार रात लूट की बड़ी वारदात हुई है। सशस्त्र इको कार और बुलट सवार लूटेरो ने राजकिशोर नगर चौक महालक्ष्मी ज्वेलर्स संचालक के क्विड कार का पीछा किया और लाठी व हथौड़े से हमला कर कार का शीशा तोड़ हमला किया। लुटेरों और ज्वेलर्स संचालक के बीच मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, लुटेरे कारोबारी को घायल कर अपनी इको और बुलट छोड़ ज्वेलर्स संचालक क्विड कार को ले भागे, जिसमे पूरे दुकान के जेवरात भरे थे।वारदात में घायल कारोबारी को बहतराई रोड के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर सिटी के सारे थानों के थानेदार और स्टाफ व आईजी एसएसपी भी मौके पर पहुँचे। गोली चलने की पुष्टि तो नही हुई है पर मौके से भरा मैगजीन और कारतूस बिखरे मिले।वारदात रात करीब 9.30 बजे राजकिशोर नगर- महावीर सिटी के बीच की है, यह सड़क आमतौर पर सुनसान रहता है, सन्देह है कि आरोपियों ने रेकी करने के बाद ज्वेलर्स कारोबारी से सुनियोजित ढंग से वारदात को अंजाम दिया है।इस वारदात में गम्भीर रूप से घायल ज्वेलर्स कारोबारी के सिर पर गम्भीर चोटें आई है ,,भाजपा पार्षद जय वाधवानी ने बताया कि वे राजकिशोर नगर चौक काम्प्लेक्स के अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी सूचना मिली कि टेलीफोन एक्सचेंज के पास 8-10 लोगो के बीच मारपीट हो रही है, वे मौके पर पहुचे तो वारदात का पता चला तो उन्होंने सरकण्डा थाने में इसकी सूचना दी… कुछ देर में पुलिस भी मौके पर पहुच गई।बताया जा रहा कि आरोपी इतने बेखौफ थे कि अपनी इको के बैक स्क्रीन पर लीलेश गोविंद लिखकर भाग निकले।आईजी ने कहा फायरिंग की पुष्टि नहीआईजी रामगोपाल गर्ग ने मीडिया के सवाल पर कहा कि फायरिंग की पुष्टि तो नही हुई है लेकिन घटनास्थल पर मैगजीन और कारतूस मिले है।पुलिस डॉग ने लगाई दौड़ फिर आया लौटावारदात के बाद पहुँचे फोरेंसिक टीम ने जहां इको गाड़ी से जवाब और उंगलियों के निशान लिए, वही पुलिस डॉग ने घटनास्थल से महावीर सिटी की ओर दौड़ लगाई, फिलहाल शहर के चारों ओर नाकेबंदी कर जांच की जा रही है,देखना होगा पुलिस को कब तक सफलता मिलती है। Post navigation कन्या विवाह योजना में विवाह कार्यक्रम में जा रही बस हुई दुर्घटना ग्रस्त,अनियंत्रित बस जा गिरी गड्ढे में,चीख पुकार के बाद स्थानीय लोगों ने की मदद,घायल जोड़ों को उपचार के लिए भेजा गया अस्पताल राजकिशोर नगर लूट कांड के आरोपियों को पुलिस ने मिर्जापुर से दबोचा,भाग रहे आरोपियों पर पुलिस को चलानी पड़ी गोली,सैकड़ों कैमरों और लोकेशन के आधार पर मिली सफलता