सावधान,,कुकरा बुखार से बिलासपुर और आसपास के क्षेत्र में मचा हड़कंप,प्रशासनिक तौर पर दिए गए विशेष निर्देश,बर्ड फ्लू से हुई हजारों मुर्गियों की मौत,मुर्गा खाने वालों और मुर्गी फार्म में काम करने वालों को भी दी गई चेतावनी

ऋषिकेश त्रिवेदी/////कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक प्रभावित क्षेत्र के 1 किलोमीटर के दायरे को ‘इन्फेक्टेड जोन’ तथा 10 किलोमीटर के दायरे को ‘सर्विलांस जोन’ घोषित किया गया है..
आदेश में पुलिस अधीक्षक, वन मंडलाधिकारी एवं जिला परिवहन अधिकारी को अपने-अपने विभागों के माध्यम से चेकपोस्ट स्थापित कर सर्विलांस जोन के भीतर और बाहर पोल्ट्री पक्षियों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखें। साथ ही, अन्य क्षेत्रों में भी पोल्ट्री मूवमेंट पर सतत नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं.. कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए समय-समय पर जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके..
बताया जा रहा कि मंगलवार सुबह कोनी कुक्कुट प्रक्षेत्र में 4 हजार के करीब मुर्गियों की मौत से अफरा- तफरी मच गई,
प्रक्षेत्र प्रभारी समेत पूरा स्टाफ दौड़े भागे मौके पर पहुच गया, मृत मुर्गियों को नष्ट करने जेसीबी बुलवाकर प्रक्षेत्र के भीतर ही दो बड़े गड्ढे खुदवाकर दफन कर दिया गया। वहीं कुछ को जलाने की भी बात कही जा रही। बड़ी संख्या में मुर्गियों की मौत की खबर से राजधानी रायपुर तक हड़कम्प मच गया, रायपुर से विशेषज्ञों की टीम भी बिलासपुर पहुंच गई और पूरे प्रक्षेत्र का निरीक्षण कर सैंपल एकत्र कर परीक्षण के लिए भोपाल भेजने की बात कही गई है।वही मुर्गा मांस बिक्री और खाने वालों को संयम बरतने कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *