ऋषिकेश त्रिवेदी/////मैरिज ब्यूरो ऑफिस डाल कर ठगी करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक सरकण्डा क्षेत्र में एक मैट्रिमोनियल ऑफिस की जानकारी मिलने पर टीम द्वारा मौके पर जाकर कार्रवाई की गई, जहां संचालक एवं सहयोगी उपस्थित मिले।बैंक खातों की जांच के दौरान यह पाया गया कि खाताधारक के नाम पर संचालित खाते का उपयोग अन्य व्यक्तियों द्वारा किया जा रहा था, जिसमें ’’मैरिज ब्युरो’’ से संबंधित राशि जमा कराई जा रही थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बिहार निवासी शिकायतकर्ता से विवाह हेतु उपयुक्त वधु उपलब्ध कराने का झांसा देकर 10,000 रुपये जमा तो कराया गया, किन्तु राशि प्राप्त होने के बाद कोई सेवा प्रदान नहीं की गई।इस गिरोह द्वारा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए फर्जी प्रोफाइल बनाकर बातचीत कराई जाती थी।मामले में आरोपियो के विरुद्ध धारा 318(4), 61(2) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई।ये आरोपी गिरफ्तार –1. महारथी साहु पिता वेद प्रसाद साहू (31 साल) ग्राम सैदा थाना नवागांव जिला जांजगीर-चाम्पा हाल मुकाम लाईफ केयर हॉस्पिटल तोरवा बिलासपुर2. फुलेश्वर प्रसाद श्रीवास पिता सियाराम श्रीवास ( 40 साल) सरकंडा रामायण चौक चांटीडीह3. तरुणा उर्फ सोनु खरे पति स्व. विनोद खरे (40साल) सरकंडा चाँटीडीह नंदेश्वर मंदिर के पास4. नीरा बाथम पति उमेश बाथम 32 साल सरकंडा अशोक नगर खमतराई Post navigation अवैध संबंध के शक में ताबड़तोड़ तलवारबाजी से हुई एक महिला की मौत,सात लोग बुरी तरह घायल, गाँव पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार महंगी गाड़ियों में जुआ खेलने पहुंचे थे रसूखदार,मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा,नगद रकम ताश के पत्तों सहित नौ धनकुबेर जुआरी हुए गिरफ्तार