ऋषिकेश त्रिवेदी////सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घर में घुसकर लाखों के जेवरात चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ा प्रहार करते हुए मुख्य आरोपी समेत फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। मामले में चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब चोरी का सोना गिरवी रखने के बाद उसे गलाकर ठिकाने लगाने की साजिश सामने आई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी प्रशांत कुमार मिश्रा (34 वर्ष), निवासी राजेंद्र नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 जून 2025 को अज्ञात चोरों ने उनके घर की आलमारी का ताला तोड़कर उनकी माता के 4 नग सोने के कंगन (लगभग 40 ग्राम) एवं 1 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए थे। शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी दीपक पटेल (19 वर्ष), निवासी लोफंदी नयापारा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसने अपने साथियों के साथ चोरी करना कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए सोने के कंगनों को मणप्पुरम फाइनेंस में गिरवी रखकर लोन लिया गया था।मामले में बड़ा मोड़ तब आया जब जांच में यह सामने आया कि मणप्पुरम फाइनेंस का मैनेजर आजम बेग (25 वर्ष), निवासी धरसीवा, हाल मुकाम बंधवापारा, को यह जानकारी होने के बावजूद कि जेवर चोरी के हैं, उसने उन्हें गलाकर ठिकाने लगाने की कोशिश की।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई कर करीब 40 ग्राम गला हुआ सोना (कीमत लगभग 5 लाख रुपये) एवं 1,000 रुपये नकद बरामद कर लिया है।दोनों आरोपियों को 14 अप्रैल 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश Post navigation बरहा बुखार की छत्तीसगढ़ में दस्तक,अफ्रीकन सूवरो से फैली बीमारी,तीन सौ सूवरों की मौत के बाद मचा हड़कंप,संबंधित विभाग के अफसरों ने कहा है इस स्वाइन फ्लू से आमजनों को नहीं है नुकसान नशे में धुत्त कपल छत से गिरे नीचे,युवक की मौके पर हुई मौत,गम्भीर रूप से घायल युवती को सिम्स में किया गया भर्ती