नशे में धुत्त कपल छत से गिरे नीचे,युवक की मौके पर हुई मौत,गम्भीर रूप से घायल युवती को सिम्स में किया गया भर्ती

ऋषिकेश त्रिवेदी///////–छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई जहां पर छत से गिरने पर युवक की मौत हो गई तो वहीं युवक के साथ गिरी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।दरअसल पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नया बस स्टैंड के पास स्थित EWS कॉलोनी, ब्लॉक नंबर 34 में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। तीन मंजिला इमारत की छत से गिरने के बाद 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद युवती गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है।
मृतक की पहचान चिरंजीव पांडे उर्फ चिंटू पांडे (23 वर्ष), निवासी यदुनंदन नगर तिफरा के रूप में हुई है, जो एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। वहीं, युवती गांधी चौक क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने उसकी पहचान गोपनीय रखते हुए इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पिछले करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। घटना स्थल यानी छत पर शराब के गिलास, बोतल, कपड़े, बेडशीट और कंबल मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि दोनों वहां साथ समय बिता रहे थे और नशे की हालत में थे। इसी दौरान छत की दीवार पर युवक युवती बैठे हुए थे और अचानक युवक अपना बैलेंस खो दिया और वह नीचे गिरने से अपने आप को बचाने के सहारा के लिए युवती का हाथ पकड़ लिया। लेकिन युवती भी संभल नहीं पाई कि दोनों सीधे नीचे जा गिरे,पहले युवक गिरा और उसके ऊपर युवती गिरी।नीचे गिरने से युवक के सिर में गंभीर चोंट लगने से अत्याधिक रक्त का स्त्राव होने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई,और वही युवती के कमर में चोट लगी जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना की।जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां अभी युवती खतरे से बाहर बताई जा रही है।वही मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *