सुप्रीम कोर्ट से अमित जोगी को राहत,हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक, सुनाई गई थी उम्रकैद की सजा

ऋषिकेश त्रिवेदी////छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी को देश की सर्वोच्च अदालत से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने अमित जोगी की उम्रकैद की सजा और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी है।

क्या है पूरा मामला?
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के तत्कालीन नेता रामअवतार जग्गी की 4 जून 2003 को रायपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अमित जोगी सहित कई अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था। निचली अदालत ने पहले अमित जोगी को बरी कर दिया था, लेकिन बाद में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *