छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस ने किया भारत बंद का समर्थन

ऋषिकेश त्रिवेदीप्रदेश किसान कांग्रेस के अकील हुसैन प्रदेश महासचिव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि अखिल भारतीय किसान संयुक्त युनियन ने किसानों के हक के लिए विभिन्न मांगे रखी हैं जिसमें सबसे प्रमुख हैं किसानों द्वारा उगाएं जाने वाले फ़सल को समर्थन मूल्य पर शासन द्वारा खरीदने की गारंटी (एम एस पी) का कानून,जो किसानों का हक एवं अधिकार हैं,जिसे केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार,मांग मानने के बजाय उसे कमेटी के हवाले करके मांग को ठंडे बस्ते में डालना चाहती हैं, जिसके विरोध में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस संयुक्त युनियन ने 16 फरवरी को भारत बंद का आवाहन किया हैं।
जिस भारत बंद को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सुखपाल सिंह खैरा जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय दीपक बैज जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रामविलास साहु जी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस अपना पूर्ण समर्थन देती हैं, और किसान कांग्रेस के समस्त प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्ताओं से अनुरोध करती हैं कि आप सब दिनांक 16 फरवरी के भारत बंद को सफल बनाने के लिए अपने अपने क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर भारत बंद को शांति पूर्ण तरीके से जनता के सहयोग से आन्दोलन को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *