

चुनाव करीब आते ही राजनैतिक पार्टियां अब जोर आजमाइश में में जुट गई हैं।लिहाजा राज्य के मुखिया इस काम मे कहां पीछे रहने वाले हैं।शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा,,उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बिलासपुर में कार्यकर्ताओ से मुलाकात की। कुमारी शैलजा कोटा विधानसभा तो सिंहदेव बेलतरा पहुँचे।वही मुख्यमंत्री बिलासपुर का कमान सँभाले हुए थे,,अलग अलग वार्डो में आयोजित बूथ चलो अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने वार्ड वासियो से मुलाकात की साथ ही कार्यकर्ताओं को बूथ लेबल की तैयारियों को लेकर प्रश्न पूछे ।प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के दिशा निर्देश में यह अभियान चल रहा है,, जिसमे अब तक की गई तैयारियों का जायजा लिया गया।राजेन्द्र नगर वार्ड सहित अन्य वार्डो में सी एम पहुँच कर लोगों से मुलाकात की और समस्याओं को जान निराकरण करने का आश्वासन दिए।
