ऋषिकेश त्रिवेदी ///फिर से कहीं कोर्ट कचहरी का झंझट ना शुरू हो जाए यह डर जिला प्रशासन को भी सता रहा है लिहाजा वर्षों पुराने मिशन हॉस्पिटल को ढहा कर नए निर्माण का खाका तैयार करने आनन फानन में कारवाई प्रारम्भ कर दी गई है।शहर का मिशन अस्पताल अब अतीत में गुम हो जाएगा। क्योंकि वर्षो पुराने इस अस्पताल को जिला प्रशासन ने बुधवार को धराशाई करने का काम प्रारंभ कर दिया कुछ महीना पहले इस अस्पताल की लीज खत्म होने के बाद इस पर जिला प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया था जिसके बाद से इसे खाली करा कर यहां अन्य निर्माण किए जाने की बात कही जा रही थी जिसके चलते बुधवार अल यहां जर्जर इमारत को ढहाने की कार्रवाई प्रारंभ की गई। स्वास्थ्य के क्षेत्र मे सौ साल से जिस मिशन अस्पताल का नाम चलता था, उसकी जर्जर इमारत क़ो धराशायी करने नगर निगम का अमला जुटा है. अस्पताल परिसर की जमीन पर अधिपत्य के बाद जिला प्रशासन के आदेश पर यहाँ बरसों पुराने मुख्य भवन समेत अवैध निर्माण तोड़ने की कार्यवाई चल रही है.। बुधवार की सुबह नगर निगम की टीम यहां पहुंच कर जर्जर इमारत को तोड़ने का काम प्रारम्भ किया । सुबह से ही नगर निगम के अमले ने जिस तरह से यहां तोड़फोड़ की कार्य वाही प्रारंभ की है वह दर्शा रहा है कि किस तरह से जिला प्रशासन इस स्थान को खाली करने को लेकर गंभीर है। Post navigation त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आरक्षण की बुधवार को होगी कार्यवाही,कलेक्ट्रेट सहित जनपद सभा कक्षों में संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यवाही होगी सम्पन्न वार्ड बत्तीस से अहमद को मिल सकती है कांग्रेस की टिकट,35 साल से पार्टी की निःस्वार्थ सेवा कर कई चुनाव जिताने में निभा चुके अहम भूमिका,कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की सलाह पर अहमद ने की टिकट की मांग